हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर से औहाव-स्यारहा के बीच पेंटून पुल तक रास्ते में बारिश के चलते कीचड़ हो गई है। इसके कारण यहां से वाहन निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह-जगह पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का आरोप है कि इस समस्या पर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है।
एक माह पहले औहावा-स्यारहा के बीच यमुना नदी पर पेंटून पुल बनाया गया था। इस पुल से मांट और छाता विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों वाहनों का रोजाना आना-जाना होता है, लेकिन पुल के दोनों ओर का रास्ता कच्चा है। लिहाजा बारिश के कारण यहां हर बार कीचड़ जैसे हालात हो जाते हैं। शनिवार रात को हुई बारिश के कारण यहां हालात नारकीय हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि ईंट भट्ठे होेने के कारण इन रास्तों को दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चलते हैं, जिसके कारण और ज्यादा कीचड़ हो जाती है। रास्ते की दिक्कत के कारण गांव बैकुंठपुर, नगला औहावा, नगला मौजी, नगला फौदा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव कर्नल सिकरवार का कहना है कि पेंटून पुल से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। शिकायत के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर महावीर स्वामी ने कहा कि औहावा-स्यारहा पुल से आवागमन में परेशानी हो रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes