• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलां के गांव सुपाना में ग्रामीणों ने तीन लाइनमैन को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

ByVijay Singhal

Dec 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां के गांव सुपाना में ऊर्जा निगम द्वारा लगाए शिविर के दौरान ग्रामीणों ने तीन संविदा लाइनमैनों को आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं ग्रामीणों ने लाइनमैनों पर पोल पर चढ़कर महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी। वहीं ऊर्जा निगम के जेई अनूप गौड़ ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं दस्तावेज को फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जेई अनूप गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एसटीडब्ल्यू फीडर से पोषित होने वाले गांव सुपना में शनिवार को बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत दाऊजी मंदिर धर्मशाला पर शिविर लगाया गया था। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था उनकी लाइन काटी जा रही थी। शाम को करीब 4 बजे महेश, लखन दो अन्य के द्वारा संविदा लाइनमैन प्रवीण कुमार, अर्जुन कुमार, कैलाश के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कैलाश लाइनमैन के साथ मारपीट करते हुए कहा कि वह बिल नहीं जमा करेंगे और काटी गई लाइन को जोड़ें। जेई ने बताया कि ग्रामीणों ने रजिस्टर एवं अन्य कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे कार्य रुक गया और तीनों लाइनमैनों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद तीनों बंधक बनाए गए लाइनमैनों को करीब आधे घंटे बाद मुक्त कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन घरों में घुस गए और पोलों पर चढ़कर करीब 35-40 संयोजन काट दिए। आरोप है कि कुछ महिलाएं घरों में में नहा रही थीं, जिन्हें लाइनमैन पोल पर चढ़कर देखने लगे। लाइनमैनों के इस कृत्य से महिलाएं आक्रोशित हो गईं, जिन्हें देख लाइनमैन भाग खडे़ हुए। इससे त्रस्त होकर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं समेत थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हो सके। गांव निवासी महिला ने तीन नामजद लाइनमैनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.