• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन में एक दिव्यांग आत्महत्या करने के लिए बंबे में कूदा, ग्रामीणों ने बचाई जान

ByVijay Singhal

Nov 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एक दिव्यांग आत्महत्या करने के लिए बंबे में कूद गया। ग्रामीणों ने दिव्यांग को समय रहते बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिव्यांग को एंबुलेस से सीएचसी गोवर्धन भिजवाया। शनिवार को तड़के जिंदगी से तंग आकर एक दिव्यांग गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अडींग के बंबा में कूद गया। बंबा पर चल रहा मरम्मत कार्य कर रहे लोगों ने दिव्यांग को बाहर निकाला कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दिव्यांग की तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड और वोटर कार्ड निकला। इससे उसकी पहचान सेठी पुत्र चेमचंद निवासी स्वेज फार्म हाउस मथुरा के रूप में हुई। पिछले 2 वर्ष से वह गोवर्धन के इंद्रा कॉलोनी में किराया पर रहकर जीवन यापन कर रहा था। अड़ीग पुलिस चौकी एसआई देवी चरण यादव ने बताया दिव्यांग बंबा में कूद गया था जिससे स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया गया है, उसकी स्थिति ठीक है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.