• Mon. Feb 9th, 2026

जिला प्रशासन के दावे को हवा हवाई बताते हुए ग्रामीणों ने दिया धरना

ByVijay Singhal

Sep 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव बछगांव के जंगल में पानी हिलोरें मार रहा है, जलभराव से आजिज किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है, जिला प्रशासन के तमाम दावे यहां झूंठे ही साबित हो रहे हैं, गोवर्धन के समीपवर्ती गांव बछगांव के किसानों ने खेतों से हुए जलभराव की समस्या को लेकर गोवर्धन तहसील प्रांगण में धरना देकर जल निकासी की मांग की, गुरुवार को ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और जल निकासी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये। लछमन चौधरी ने बताया कि खेतों में चार से पांच फीट तक पानी भरा है जिससे फसलें नष्ट हो चुकी हैं, किसानों के हालात बदतर होने के कगार पर हैं, उन्होंने जल्द जल निकासी की मांग की, सुरेश भगत ने कहा कि जलभराव से निजात नहीं मिली तो किसान के भूखों मरने के कगार पर पहुंचने में देर नही लगेगी, उसके बाद समाधान होने से क्या लाभ होगा, किसानों ने समस्या के समाधान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, धरने में रमेश पहलवान, कालीचरन, कम्मो, दीपा, धीरेंद्र सिंह, पवन कुंतल, राजवीर सिंह, रणवीर आदि तमाम किसान मौजूद थे, तहसीलदार अजीत कुमार ने जल्द समाधान की बात कहते हुए कहा कि जल निकासी को आगे वाले खेतों में नाली खुदवाकर जल निकासी की जायेगी, इसके लिए किसानों को सहमति बनानी पड़ेगी ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.