हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को टैंकर की टक्कर से मृत और घायल के परिजन और ग्रामीणों ने तारसी चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शुक्रवार को टैंकर चालक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि हाइवे थाना क्षेत्र की तारसी चौकी स्थित भरतपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार छोटी कोसी निवासी देवजीत (62) की मौत हो गई, जबकि उनके भांजे बबलू और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं टैंकर चालक मैनपुरी के गांव लालपुर निवासी योगेश कुमार को हिरासत में लेकर तारसी चौकी में बिठा दिया।
इसकी जानकारी जब मृतक के परिजन को लगी तो वह तारसी चौकी पर पहुंच गए। इसके साथ ही वहां पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को चौकी से बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि जब थाना प्रभारी ने मृतक के परिजन के बारे में जानकारी चाही तो कोई आगे नहीं आया। हंगामा करने वाले लोग ग्रामीण थे। इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
