• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन में दाऊजी मंदिर में महादेव व हनुमान जी की मूर्तियां तोड़ी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गिरिराज पर्वत पर बने प्राचीन लुक लुक दाऊजी मंदिर में अराजक तत्वों ने महादेव और हनुमानजी की मूर्ति तोड़ दी। आज सुबह जब ग्रामीण पूजा करने के लिए गए तो जानकारी हुई। मंदिर में मूर्ति तोड़ने की जानकारी लगते ही भक्त आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में गिरिराज पर्वत पर प्राचीन लुक लुक दाऊजी मंदिर स्थापित है। मंदिर में दाऊजी भगवान सिंह के रूप में विराजमान हैं। उनके अलावा महादेव और हनुमानजी की भी प्रतिमा है। गुरुवार रात तक मंदिर की मूर्तियां ठीक थीं, लेकिन देर रात किसी ने महादेव व हनुमानजी की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्तियों के टुकड़े मंदिर के बाहर पड़े मिले। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो खंडित (टूटी) मूर्ति देख दंग रह गए। आक्रोशित लोगों ने अन्य लोगों को भी जानकारी दी। मंदिर के बाहर कई लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। पंडा समाज के लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। मामले में स्थानीय हरवान सिंह ने बताया कि बीती रात अराजकतत्वों ने प्रतिमाओं को तोड़कर खंडित कर दिया है। हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों को इसकी सजा दी जाए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, सूचना के बाद गोवर्धन थानाध्यक्ष नितिन कसाना पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जब जाकर लोग शांत हुए। बताया कि मंदिर में कुछ मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली है। जांच की जा रही है, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.