• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 4 घायल,

ByVijay Singhal

Oct 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कालेज मार्ग की जमुना विहार कॉलोनी में दो भूखंडों पर कब्जा दिलाने गई आवास विकास परिषद की टीम पर कब्जाधारी ने पथराव कर दिया। टीम में राजस्वकर्मी, आवास विकास परिषद और शहर कोतवाली पुलिस शामिल थी। पथराव की चपेट में आकर कांग्रेस नेता भी घायल हो गए। तीन लोगों को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया है। आवास विकास परिषद के जमुना विहार कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 312 घनश्याम चौधरी और भूखंड 322 ओमप्रकाश के नाम नीलामी के माध्यम से आवंटित किया गया था। दोनों ही भूखंडों पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था। न्यायालय ने आंवटियों को कब्जा दिलाने के पूर्व में ही आदेश कर दिए थे। आवास विकास परिषद निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संतोष सिंह और अवर अभियंता संतोष कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ दोनों आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली पुलिस भी उनके साथ गई थी। टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर कब्जाधारी ने टीम के ऊपर अचानक पथराव कर दिया। पथराव होते ही टीम में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर पत्थरबाजों को काबू किया और तीन को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश धनगर घायल हो गए। लोकेश कुमार ने बताया, उन्होंने यहां आवास विकास परिषद से दो भूखंड लिए थे। इनकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी, लेकिन उनको कुछ लोग कब्जा नहीं करने दे रहे थे। न्यायालय के आदेश पर टीम कब्जा दिलाने के लिए पहुंची थी। कब्जाधारी पक्ष के लोग हेलमेट लगाकर आए। छत और गलियों से अचानक पथराव कर दिया और भाग गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुकेश धनगर ने बताया कि उनके भाई ने आवास विकास परिषद से प्लॉट लिया है। वह टीम के साथ वहां गए थे। इसी बीच कब्जाधारियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसमें वह घायल हो गये।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.