हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव अडींग में गंदगी से लोग परेशान हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी और गांव के प्रधान गांव में गंदगी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गोवर्धन के गांव अडींग में सफाई व्यवस्था की बदहाली के कारण ग्रामवासी गंदगी की परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से गांव की गंदगी को कई वर्षों से झेल रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अडींग के सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधि गांव में स्वच्छता को लेकर गंभीर नही हैं। गाँव की सभी गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी एवं साफ सफाई के अभाव में दलदल के साथ गंदगी फैली हुई है। देश भर में स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। गाँव-गाँव को स्वच्छ रखने को सरकार द्वारा पंचायत के माध्यम से अभियान भी चलाये जा रहे हैं। गोवर्धन तहसील के गाँव अडींग में फैली गंदगी स्वच्छ गांव के अभियान को मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के प्रधान को 6 साल से अधिक समय प्रधान पद पर काबिज हुए हो गए हैं। गाँव की गलियों की स्थिति बद से बदतर है , नालियों का गंदा पानी मुख्य रास्तो में बह रहा है जिसके कारण स्कूली बच्चो एवं राहगीरों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , जगह- जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
