हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के माधुरी कुंड में अनुसूचित जाति के युवकों की बरात चढ़ाने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों और बरातियों में जम कर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। मारपीट में एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। गोवर्धन के गांव माधुरी कुंड में अनुसूचित जाति के ओमी की दो पुत्रियों की शादी थी। सोमवार की रात ओल से बरात माधुरी कुंड पहुंची। बराती गांव में होकर बरात चढ़ा रहे थे। आरोप है इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर फिंकने लगे। झगड़े में ग्रामीण सुरेंद्र पाल सिंह घायल हो गया। सूचना पर सीओ राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष नितिन कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लेकर मंगलवार को शांति भंग में चालान कर दिया। घायल सुरेंद्र पाल सिंह का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बराती आंबेडकर की तस्वीर लेकर बरात चढ़ा रहे थे। उन्होंने शराब के नशे में गाली-गलौज की। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि माधुरी कुंड में बरात चढ़ाने के दौरान बरातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। एक ग्रामीण को चोट आई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
