हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लखनऊ से सोमवार को जिले में विजिलेंस की टीम आई। इसको लेकर जिले में दिनभर चर्चा रही व सरकारी दफ्तरों में खलबली मची रही। बताया जा रहा कि जिले के एक सरकारी दफ्तर के कर्मचारी-अधिकारी की रिश्वतबाजी की शिकायत पर टीम आई है। हालांकि देर रात तक कार्रवाई के संबंध में खुलासा नहीं हुआ। सोमवार सुबह लखनऊ से टीम मथुरा पहुंची। डीएम कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। दो स्वतंत्र गवाह भी टीम ने अपने साथ लिखा-पढ़त में डीएम से लिए। इसके बाद टीम बिना जानकारी दिए गवाहों को साथ लेकर चली गई। इसको लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर जिले की सभी तहसीलों व सरकारी कार्यालयों में चर्चा फैल गई। विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों में कार्रवाई की आशंका से खलबली मची रही। आलम यह रहा कि जिले के कई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी दोपहर में भोजन अवकाश के समय भी नहीं गए। वह कार्यालय में डटे रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने टीम आने की पुष्टि की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
