हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर बिजली चोरी करते 6 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के करोड़ों रुपये बिजली बिल के रूप में बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए विभागीय कर्मी तो प्रयास कर ही रहे हैं, चोरी रोकने के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र के नेतृत्व में अवर अभियंता अनूप गौड़, विजिलेंस के अवर अभियंता शिव कुमार आदि ने शुक्रवार की दोपहर में राठौर नगर, कमला नगर में जांच की। जांच में एलटी पोल पर अवैध कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करने के छह मामले पकड़े गए। टीम ने मौके पर फोटोग्राफ लिए और संबंधित परिसरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, साथ ही मीटर और केबल भी जब्त कर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
