• Sat. Feb 14th, 2026

हाइवे थाना स्थित रेस्टोरेंट-बार में ग्राहकों से मारपीट, वीडियो वाइरल

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट-बार में विगत रात जैकेट से रुपये गायब होने की बात को लेकर ग्राहक व वेटर में कहासुनी हो गयी। आरोप है कि रेस्टारेंट कर्मियों ने ग्राहकों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। इलाका पुलिस ने इस प्रकार की किसी प्रकार की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों में एक रेस्टोरेंट में मारपीट हो रही है। बाउंसर जैसे लोग डंडे चलाते दिख रहे हैं। महिलाओं की चीखपुकार भी सुनायी दे रही है। वीडियो में मारपीट बारे में बताया जा रहा है कि हाइवे क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट-बार का यह वीडियो है। इसकी हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इसमें बताया जा रहा है कि शहर के तीन व्यापारी परिवार खाना खाने वहां गये थे। खाने-पीने के बाद वे अपने परिजनों के साथ नीचे आ गये। तभी पता चला कि एक व्यक्ति की जैकेट ऊपर ही रह गयी है। वहां उसे लेने गये तो जैकेट की जेब से रुपये गायब थे। इस पर ग्राहक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात की तभी वहां आये वेटर ने कहा कि यह रुपये जैकेट के समीप मिले थे। वह वापस करने लगा। इस दौरान ग्राहक ने वेटर से गाली गलौज कर दी। इसको लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी। आरोप है कि तभी रेस्टोरेंट कर्मियों ने वहां सुरक्षा में लगे बाउंसरों के साथ मिल कर व्यापारियों को जमकर पीटा। इस दौरान व्यापारी की महिला परिजन भी वहां पहुंच गयीं। वे बचाने का प्रयास करने लगीं। इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गयी। इस बारे में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.