हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के रहीमपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के बच्चे प्रधानाध्यापिका से लिपट कर फफक-फफक कर रो रहे हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वह शिक्षिका के प्रति बच्चों के प्रेम को देख दंग रह गए। गौरतलब है रहीमपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुमलता गौतम को बीएसए सुनील दत्त ने हाल ही में विभिन्न आरोपों में निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें मथुरा नगर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकरण में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे शिक्षिका कुसमलता से लिपट कर रो रहे हैं। उन्हें शिक्षिका के विद्यालय छोड़ने का इतना दुख है कि वह शिक्षिका के लिए फफक-फफक कर रो रहे हैं। उनको रोते देख शिक्षिका भी वीडियो में रोती दिखाई दे रही हैं। बच्चे व शिक्षिका इस तरह रोते दिख रहे हैं कि जैसे उनका नजदीकी बिछुड रहा हो। गौरतलब है गत दिवस बच्चों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षिका के निलंबन को वापस लेने का अनुरोध किया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
