हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मालीपाड़ा निवासी एक सटोरिये द्वारा अपने घर में सूटकेस में 40 लाख रुपए रखने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को सटा लगाने के मामले में पकड़ लिया। वायरल वीडियो एक माह पुराना है। पुलिस ने रात करीब पौने बारह बजे मालीपाड़ा स्थित घर में दबिश देकर सटोरिये रूपलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे 3980 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने उससे जुड़े वीडियो के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह 25 जनवरी का है। उसने 82 लाख रुपए की जमीन सुनरख क्षेत्र में एक साध्वी से खरीदी थी। उस जमीन के लिए 40 लाख रुपये इकट्ठे कर सूटकेस में रखे थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान घर के बच्चे ने वीडियो बनाकर इंटरनेट में अपलोड कर दी और वह वायरल हो गई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
