हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं की छात्रा से गांव के दो युवकों ने बलात्कार कर वीडियो बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। किशोरी के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाकया 28 अगस्त का है। किशोरी शाम के समय अपने खेत पर जा रही थी। तभी गांव के फुरकान और वीरेंद्र ने उसे दबोच लिया। खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और घिनौनी वारदात की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से रुपये मांगने लगे। किशोरी ने 20 हजार रुपये आरोपियों को दे भी दिए। इसके बाद फिर से किशोरी को पैसे देने और संबंध बनाने की मांग करने लगे।
सोमवार को तंग आकर किशोरी ने इस संबंध में अपने परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वालों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने थाना नौहझील पहुंचकर मामले में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी ने लोकलाज के डर से घटना को छुपाए रखा। मगर, आरोपियों द्वारा लगातार नाजायज मांग की जाने लगी है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी फुरकान और वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आज इन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। वहीं, किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान कराने की भी तैयारी कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
