• Tue. Feb 10th, 2026

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल,बदमाश का जिला अस्पताल हो रहा उपचार, मथुरा के कई थानों में दर्ज है मुकदमें

ByVijay Singhal

Jan 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता तहसील में थाना कोसीकला की बठैन गेट चौकी क्षेत्र के कामर रोड पर थाना पुलिस एवं एसओजी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में शातिर अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा। इस अभियान में मुठभेड़ के दौरान थाना क्षेत्र के गाँव कामर के रहने वाले दानवीर पुत्र अजित को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार किए अपराधी के पास से एक मोटरसाइकिल सहित एक तमंचा व 2 कारतूस बरामद किये है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रात्रि के समय गिरफ्तार किया गया बदमाश दानवीर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। जिसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के द्वारा किये गए कार्य से अन्य अपराधियों में खलबली मची हुईं है। वहीं पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण वेसिन ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुख्यात अपराधी है। जिसके खिलाफ़ शेरगढ़, छाता, वृंदावन, सहित कोसीकला थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.