हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और उनकी धर्मपत्नी ने रसखान समाधि पहुंच कर सांझी महोत्सव-2023 में बनाई गयीं सांझियों का अवलोकन किया। सायंकाल ओपन एयर थियेटर (ओएटी) में रखखान के पदों पर संगीतमयी प्रस्तुति को अंत तक देखा। कलाकार गोपाल गोप व अन्य का मंच पर पटुका पहनाकर अभिनंदन किया।
सांझी महोत्सव में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी आर के चतुर्वेदी भी सपरिवार पहुंचे। गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोआर्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने अतिथियों को महोत्सव के बारे में जानकारी दी। पटुका पहना कर किया।
बाहर से आये लोगों को रसखान पर बनी फिल्म भी दिखायी जा रही है। महोत्सव में स्थानीय व बाहर के हजारों तीर्थ यात्रियों ने भाग लिया। तरह- तरह की सांझी बनते हुए देखीं। उनकी सेल्फी लीं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रयासों को सराहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
