• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में पहुँची उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ की पत्नी,परिक्रमा लगाकर गिरिराज जी से मांगी मनौती

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। उप राष्ट्रपति की पत्नी गोवर्धन पहुंची। गोल्फ कार्ट से गिरिराज परिक्रमा लगाई। जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इसके उपरांत जतीपुरा की सुप्रसिद्ध आलू जलेबी का स्वाद लिया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ वाई रोड़ गोवर्धन पहुंची। ब्रज बसुंधरा में कुछ समय बिताने के उपरांत गोल्फ कार्ट से गिरिराज परिक्रमा लगाई। जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर किया। सेवायतों ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत एवं सुप्रसिद्ध आलू जलेबी का प्रसाद भेंट किया। आलू जलेबी प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत गोल्फ कार्ट में सवार होकर राधाकुंड पहुंची। यहां से परिक्रमा लगाते हुए मानसी गंगा और फिर दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान वह मीडिया से दूर रहीं, वह पूरी तरह आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आईं। जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा में एसडीएम कमलेश गोयल, एस डीएम छात्रा स्वेता सिंह, सीओ राम मोहन शर्मा आदि को तैनात किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.