हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष विहिप पदाधिकारियों के साथ शनिवार को मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। गोपनीय दौरे पर श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे विहिप अध्यक्ष ने पहले भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए इसके बाद श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह विवाद की जानकारी ली। करीब 1 घंटे तक मंदिर परिसर में रहे विहिप अध्यक्ष को जन्मस्थान के पदाधिकारियों ने सारे मामले से अवगत कराया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जी, संयुक्त मंत्री बजरंग बांगड़ा, सह मंत्री मुकेश शुक्ला व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ अचानक श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां विहिप नेताओं का श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने यहां गर्भ गृह,केशव देव मंदिर,भागवत भवन में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान विहिप नेताओं ने भगवान श्री कृष्ण का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान दर्शन करने पहुंचे विहिप अध्यक्ष आलोक जी ने श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों से कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह को लेकर चल रहे केस की जानकारी ली। करीब आधा घंटे तक चली चर्चा के दौरान श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की 13.37 एकड़ भूमि है। जिसमें से 11 एकड़ पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर है वहीं बाकी हिस्से में शाही ईदगाह बनी हुई है। चर्चा के दौरान सन 1814 के बाद घटित सभी घटनाक्रम,मुकदमे,उनके निर्णय,पुरातत्व अभिलेख,खुदाई में प्राप्त मूर्तियां,पाषाण खंड से संबंधित साख़्य एवम तथ्य के बारे में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव ने विहिप पदाधिकारियों को बताए। श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के पास मौजूद साख्यो एवम प्रपत्र की कॉपी विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी को सौंपी। इसके बाद विहिप नेताओं ने जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।
श्री कृष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण और मामले की जानकारी लेने के बाद विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक जी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के स्वामित्व वाले भूमि से अवैध अतिक्रमण और कब्जे से मुक्त कराकर श्री कृष्ण जन्मस्थान के विस्तार करने की कामना करते हुए संकल्प लिया। इस दौरान विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित जैन, उप मुख्य अधिशाषी अधिकारी अनुराग पाठक,विजय बहादुर सिंह,मुकेश खंडेलवाल, कन्हिया लाल रंगवाले,अनिल भाई ड्रेस वाले,अतुल शोरावाला आदि उपस्थित रहे।
7455095736
