हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विश्वविद्यालय में स्थापित महिला अध्ययन केंद्र द्वारा मथुरा जनपद के बंदी ग्राम सभा की महिलाओं को “स्वयं सहायता समूह” बनाकर सामाजिक एवं आर्थिक स्वावलंबन हेतु महिला अध्ययन केंद्र की नोडल अधिकारी प्रोफेसर अर्चना पाठक की देखरेख में डॉ. रश्मि, डॉ. श्यामा एन प्रभु तथा डॉ. मीना गोस्वामी ने ग्राम सभा की महिलाओं का सात स्वयं सहायता समूह गठिन करवाया। इन समूह के द्वारा, महिलाओं को पशुपालन से संबंधित व्यवसाय करने हेतु, दुग्ध प्रसंस्करण इकाई की स्थापना तथा लघु कुटीर उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को उनके चौमुखी विकास के लिए, उच्च शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई । जिससे कि ये छात्राऐ आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित हो सके।
7455095736
