• Tue. Feb 24th, 2026

वेटरनरी संविदा कर्मियों को एक दिन में मिल जाएगा वेतन

ByVijay Singhal

Aug 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के संविदा कर्मियों को बिना वेतन के ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना पड़ा। इसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। विवि प्रशासन ने संविदा कर्मियों के ठेकेदार के खाते में वेतन की धनराशि ट्रांसफर कर दी। एक दिन में सभी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। विश्वविद्यालय में संविदा पर सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें संविदा पर रखने वाला ठेकेदार वेतन देता है। ठेकेदार विवि को कर्मचारियों के वेतन का बिल देता है। इसके बाद विवि ठेकेदार के बिल को पास करके वेतन जारी करता है, लेकिन पिछले दो माह से संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। यहां तक कि रक्षाबंधन पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला। इसको लेकर पिछले कई दिन से संविदा कर्मचारियों में आक्रोश था। उन्होंने कुलपति और वित्त अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी दिया था, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। विवि के वित्त अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी विवि के कर्मचारी नहीं है। इन्हें विवि द्वारा सीधे भुगतान नहीं होता है। संविदा ठेकेदार को भुगतान किया जाता है। मंगलवार को कोषागार से संविदा कर्मियों के वेतन की धनराशि ठेकेदार के खाते में पहुंच गई। एक-दो दिन में संविदा कर्मियों को उनका वेतन मिल जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.