हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ। सात डबल डेकर और एक रोडवेज सहित आठ बसें और तीन कारों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर नई व्यवस्था लागू की गई है। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 23 दिसंबर को बैठक की जाएगी। इसमें आगरा अलीगढ़ रेंज के डीआईजी को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी के अधिकारी भी रहेंगे। सोमवार को ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें गति निर्धारण के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगवाने के लिए कहा गया है। लेन की पहचान के लिए सफेद पट्टी ठीक होनी चाहिए। इसकी भी जिम्मेदारी एक्सप्रेसवे अथाॅरिटी की है। सड़क के बारे में बताने के लिए एलईडी लगाई जाएं। चालकों को भी जागरूक करना होगा कि गाड़ियों के बीच में दूरी होनी चाहिए। इसके लिए टोल पर ही वाहनों को कुछ देरी से निकाला जाए। वाहन एक साथ ब्रेक न लगाएं। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। कोहरे में हाईबीम लाइट का प्रयोग न किया जाए। वाहन ओवरटेक नहीं करें। इंडीकेटर का प्रयोग करें। वाहन रोकें तो पार्किंग लाइट को चालू कर दें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
