• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा यमुनाएक्सप्रेस पर कोहरे में शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

ByVijay Singhal

Jan 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। कोहरे के चलते उसके शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। इसके चलते शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने से रोड से चिपक गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को रोड से समेंट कर मोर्चरी भिजवाया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पास मिले प्लास्टिक के जूते से मजदूर होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम से ही घना कोहरा छा गया था। हालात ये थे कि चार मीटर दूरी पर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। देर रात एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर आने वाले मार्ग पर माइलस्टोन-79 के समीप अज्ञात वाहन चालक ने रोड पर पैदल चल रहे या कहें किसी वाहन का इंतजार कर रहे व्यक्ति को रौंद दिया। इसके चलते वह वहीं गिर गया। इसके बाद रात भर उसके ऊपर से वाहन गुजरते रहे। इससे शव बुरी तरह से क्षत विक्षत होकर रोड से चिपक गया। शनिवार सुबह करीब 08:45 बजे शव दिखाई देने पर कंट्रोल के माध्यम से सुरीर पुलिस को हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद उसके शव को रोड से समेंटा और मोर्चरी को भिजवाया। शव इतनी बुरी तरह क्षत विक्षत था कि उसके कपड़ों का सही तरीके से रंग तक दिखाई नहीं दे पा रहा था। वह प्लास्टिक के जूते पहने थे, इससे प्रतीत हो रहा है कि वह मजदूर था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुरीर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक लाइन दार हरी और काली पट्टी की शॉल ओढ़े हुए था और काले प्लास्टिक के जूते थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.