• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी के आंगन में मनाया वेलेंटाइन डे

ByVijay Singhal

Feb 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रेम और भक्ति की भूमि वृंदावन में मंगलवार को देश भर से आए सैकड़ों लोगों ने वैलेंटाइन डे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चरणों में मनाया। कई जोड़े तो वैलेंटाइन डे पर भगवान के श्री चरणों में अपने प्रेम का इजहार करते दिखे। वहीं कई दंपती ने आगे के जीवन में खुशियों की कामना ठाकुरजी से की। श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। उम्र की सीमाओं और समाज के बंधनों से बेपरवाह कई लोग आराध्य के समक्ष खड़े होकर दर्शन कर वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे रहे थे। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाब भेंट कर साथ रहने की कसमें भी खाईं। इसके साथ ही ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई परिवारों ने वैलेंटाइन डे पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी दी। वैलेंटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। वैसे वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वैलेंटाइन के मौके पर फूलों की बिक्री में लगभग 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। खासकर बांकेबिहारी मंदिर के पास गुलाब के फूलों की बिक्री अधिक रही। वैलेंटाइन डे का असर वृंदावन में बिकने वाले गुलाब के फूलों पर भी पड़ता दिखाई दिया। बीते दिनों 25 रुपये का एक गुलाब का फूल मंगलवार को 50 रुपये का बिका।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.