• Mon. Feb 16th, 2026

सुहागरात के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हुई उत्तराखंड की दुल्हन, तलाश में पहुंचा पति तो कर दिया दुष्कर्म का केस

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन घर जेवरात व पैसे लेकर फरार हो गई। पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन की काफी तलाश की और मायके उत्तराखंड भी पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन ने उत्तराखंड में पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर राया आए थे। राया क्षेत्र के एक गांव के लड़के के साथ धूमधाम से शादी की रस्में अदा की थी। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर रात में ही अचानक गायब हो गई। ससुराल पक्ष के लोग घर में दुल्हन न देख हलचल मची और पुलिस को सूचना दी। दुल्हन की तलाश मायके रुद्रपुर तक की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने बांदा से प्रेमी के साथ भाग कर आई किशोरी को जीआरपी ने बरामद कर लिया। पुलिस और स्वजन को सूचना दी है। शुक्रवार की रात जीआरपी सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इस दौरान किशोरी एक युवक के साथ मिली। महिला सिपाही को किशोरी ने बताया कि वह बांदा की रहने वाली है। युवक उसका प्रेमी है। दोनों घर से भाग कर यहां आए हैं। जीआरपी ने किशोरी के स्वजन से बात की। स्वजन ने बताया कि किशोरी को भगा ले जाने की प्राथमिकी थाना बांदा में दर्ज है। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि स्वजन और बांदा पुलिस को सूचना दे दी है। किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। युवक उसके गांव में हेयर कटिंग की दुकान चलाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.