हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित जयसिंह पुरा बस स्टैंड पर बसों के आवागमन को बेहतर करने का रास्ता इस हफ्ते साफ हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पराग डेयरी की भूमि की इसी हफ्ते रजिस्ट्री कराएगा। इस कार्य पर 4.19 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। ओवरब्रिज के कारण बस स्टैंड जाने में बसों को दिक्कत होती है। पराग डेयरी की 1470 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। एक-दो दिन में तारीख तय कर ली जाएगी। स्टेट बैंक-भूतेश्वर तिराहा मार्ग पर नया बस अड्डा है। इस मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। इस समस्या के समाधान को हाईवे पर बस अड्डे का प्रस्ताव किया गया। वर्ष 2017 में बस स्टैंड का शिलान्यास हुआ। बस अड्डा 2022 में बनकर तैयार हुआ। पांच एकड़ भूमि में 17 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण हुआ है। हाईवे बस अड्डे के निकट ओवरब्रिज है, इस कारण बसों के आवागमन में दिक्कत आती है।बसों को सर्विस लेन से आना होता है। दिल्ली की तरफ से आने वाली और आगरा की तरफ जाने वाली बसों को अंडरपास से निकलना पड़ता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
