• Wed. Feb 11th, 2026

उत्तर प्रदेश शासन ने किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय

ByVijay Singhal

Mar 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 07 मार्च/ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 01-04-2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश में कृषकों के हित के लिए लागू की गई इस व्यवस्था का शुभारम्भ आज दिनांक 7 मार्च 2024 को अपराह्न 4 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सी.ई. विद्युत विभाग संजय कुमार जैन तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। इस कार्यक्रम में जनपद के कृषकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को आमंत्रित कर योजना के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.