हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को जब वाहन रिलीज नहीं किए तो वाहन चालक नाराज हो गए। उन्होंने ट्रैफिक कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों को समझा बुझाकर शांत किया और वाहन छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का ट्रैफिक तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मंगलवार की रात तक परिवहन विभाग की मदद से ट्रैफिक पुलिस एक हजार से अधिक ई-रिक्शा, ऑटो समेत अन्य वाहनों को पकड़ चुके हैं। मंगलवार को वाहन मालिक कोर्ट ने अपने अपने वाहनों के रिलीज का आदेश ले आए। वह ट्रैफिक कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस उनके वाहनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर वाहन चालकों ने कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे कृष्णानगर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और अधिकारियों से वार्ता की। इसकी जानकारी जब एसपी ट्रैफिक को लगी तो वह यातायात कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि पहले बरसाना, गोवर्धन, राया के वाहनों को छोड़ा जाएगा। इसके बाद शहर के वाहनों के रिलीज करेंगे। देर रात तक वाहन चालकों की भीड़ एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर लगी हुई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
