• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा जिला अस्पताल में वेतन न मिलने पर हंगामा:CMS के आश्वासन के बाद काम पर लोटे कर्मचारियों

ByVijay Singhal

Dec 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी आर्थिक परेशानी का समाधान नहीं हो रहा था, जिससे उनका गुजारा चलाना मुश्किल हो गया था। वे सुबह से ही अस्पताल परिसर में एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जिला अस्पताल के सीएमएस नीरज अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। सीएमएस ने स्पष्ट किया कि संबंधित कर्मचारी ठेका व्यवस्था के तहत कार्यरत हैं, और उनके वेतन की जिम्मेदारी निजी ठेकेदार की है। सीएमएस नीरज अग्रवाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि किसी को परेशान नहीं किया जाएगा और वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल की आवश्यक सेवाओं में बाधा न डालने और संयम बनाए रखने की अपील की। बातचीत के बाद, कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनका वेतन आज जारी हो जाता है, तो वे तुरंत काम पर लौट आएंगे। सीएमएस ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल प्रशासन मामले की पूरी जिम्मेदारी से निगरानी कर रहा है और वेतन भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.