• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में पावर हाउस पर ग्रामीणों का हंगामा:हड़ताल के चलते आधा दर्जन गांवों की बिजली ठप, पानी को तरसे लोग, SDM ने कराई जेनरेटर की व्यवस्था

ByVijay Singhal

Mar 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की महावन तहसील के रावल बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि गांव में खारे पानी की समस्या होने पर गांव के बाहर से पानी पाइप लाइन द्वारा गांव में घर घर पानी उपलब्ध कराया जाता है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल होने पर दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है जिससे गांव में पानी की समस्या बन गई है। सिहोरा, नगला तेजा, तारापुर के ग्रामीण एकत्रित हो कर रावल बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे वहां पर तैनात पुलिस एवं लेखपाल ने जानकारी दी कि यहां कोई बिजली कर्मचारी नहीं है इसलिए बिजली की मशीनों से कोई छेड़छाड़ नहीं करने दी जायेगी। ये सुनकर ग्रामीण एवं पुलिस लेखपालों के बीच झड़प होने लगी। सूचना मिलते ही एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव एवं थाना जमुनापार निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर एसडीएम ने बातचीत की। एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च अधिकारी समस्या का समाधान निकाल रहे हैं तब तक पानी की समस्या के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान देवेंद्र सिंह रघुवंशी, मुकेश चौधरी, श्याम वीर सिंह, प्रहलाद सिंह, चंद्र प्रकाश, नूरी सेठ, संजय, विष्णु, अशोक कुमार, कोमल सिंह, दिनेश फौजी, हाकिम सिंह, भूपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.