हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम प्रशासन ने ऑटो और ई- रिक्शा चालकों का रूट तय कर दिया है। चालक अब नगर निगम द्वारा तय अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल सकेंगे। वहीं निगम ने गोवर्धन मार्ग पर कोई किराया तय नहीं किया है, लेकिन इसका खामियाजा ऑटो चालकों को ही भुगतना पड़ रहा है। यातायात पुलिस और नगर निगम की दोहरी मार झेल रहे गोवर्धन मार्ग के ऑटो चालकों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। गुस्साए ऑटो चालकों ने सवारियां भर कर गोवर्धन के लिए जा रहे ऑटो को रोक कर सवारियां उतार दीं। चालक जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शहर के गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन कस्बे की दूरी 21 किलोमीटर है। इस बीच लगभग 40 तीन पहिया वाहनों का संचालन किया जाता है। इस रूट पर नगर निगम ने कोई किराया सूची निर्धारित नहीं की है। इसके बावजूद आए दिन ऑटो चालकों का यातायात पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि चालान होने से कमर टूट गई है। सड़क पर लाते ही चालान का डर सताता है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
