• Wed. Feb 11th, 2026

उपमन्यु ने छोड़ी बसपा : टिकट कटने से ब्राह्मण समाज में नाराजगी

ByVijay Singhal

Apr 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी से पहले लोकसभा प्रत्याशी घोषित हुए छावनी परिषद के पूर्व वायस चेयरमैन पण्डित कमलकांत उपमन्यु एड. ने टिकट कटने से निराश होकर बसपा की सक्रियता राजनीति से संन्यास लिया।
आज अनौपचारिक वार्ता में श्री उपमन्यु ने कहा कि मुझे जिले के सभी क्षेत्रों से सभ्रांत नागरिकों के विशेष कर ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों के फोन आ रहे हैं कि बसपा ने ब्राह्मण को टिकट दी फिर काटी क्यों इससे ब्राह्मण समाज का अपमान हुआ है और उसके सम्मान को ठेस पहुंची है इसका उत्तर में आज तक वह लोगों को नहीं दे पा रहें हैं और मजे की बात यह भी है कि जो बसपा प्रत्याशी घोषित किए हैं उन्होंने आज तक ना मुझसे संपर्क किया है मुझे यह बात भी अखर रही है कि टिकट की तो टिकट कटी फिर मैं बसपा में हूं तो उन्होंने संपर्क क्यों नहीं किया। इसलिए मेरा बसपा की सक्रिय राजनीति में रहने का अब कोई औचित्य शेष नहीं रहा है। इसलिए मैने बसपा की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। ठीक 25 साल बाद बहन जी ने घर से बुलाकर के मुझे पुन: मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बनाया एक हफ्ते में मैंने पूरे जिले में सघन दौरा करके एक अलख जगाया तो ऊपर गलत बातें बताकर के मेरी टिकट कटवाई गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.