• Tue. Feb 10th, 2026

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में प्रारंभ कराया तीन दिवसीय ब्रज रज उत्सव-2023

ByVijay Singhal

Nov 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।वृंदावन में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा के बाद अब वृंदावन में तीन दिवसीय ब्रज रज उत्सव शुरु हो गया है। अगले दो दिन स्वामी फतेहकृष्ण की रासलीला और चित्र विचित्र के भजन गायन का कार्यक्रम है।
प्रथम दिवस मंगलवार को गीता शोध संस्थान वृंदावन परिसर स्थित ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में 525 वीं जयंती पर संगीतमय मीरा नाटिका का मंचन कराया गया। मंचन में मथुरा व वृंदावन की बालिकाओं ने मीरा व दूसरे पात्रों की भूमिका निभाई। मीरा का पात्र बालिका कु. समृद्धि यादव ने निभाया जबकि सौरभ बंसल ने जीव गोस्वामी की भूमिका निभाई। वह मंचन के सहायक निर्देशक भी रहे।
गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक श्री दिनेश खन्ना इस मंचन के निर्देशक रहे।
मीरा नाटिका में मंच पर नंदनी द्विवेदी,अनुराधा मिश्रा,चंचल रावत,चांदनी प्रजापति, अंजली कुंतल, कीर्ति,अंशू,राधिका शर्मा, खुशबू प्रजापति, एकता सैनी,शिवानी कौशिक,हिमांशी कुमारी, अंजली,अनुष्का सिंह, तनु कुमारी, खुशी चौधरी, सौरभ बंसल, जितेंद्र ने अलग-अलग भूमिका निभाई।
म्यूजिक  राजेश शर्मा ने व पखाबज पर  गोपाल बाबा ने संगत की। वस्त्र विन्यास रितु ने और स्टेज मैनेजर थीं खुशी चौधरी। गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोर्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने मंच संचालन किया।
इन बच्चों में कुछ अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राएं थीं। मंचन में मांडवी राठौर ने सहयोग प्रदान किया।
मंचन के अंत में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ  डा उमेश चंद्र शर्मा, सत्यवान शर्मा आदि ने मंचन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए व पटुका पहनाकर उनका सम्मान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.