हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा__जनपद मथुरा में रासायनिक खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इसके बाद भी किसानों पर तमाम तरह की शर्त थोपी जा रही हैं। खाद की कृत्रिम कमी पैदा कर किसानों के साथ बेईमानी की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने किसानों को सूचित किया है कि जनपद मथुरा में दिनांक 4/8/2025 को मतलब आज 325 मेट्रिक टन यूरिया (7222 बैग 45 किलोग्राम) यारा फर्टिलाइजर की प्राप्त हुई हैं। आपूर्तित यूरिया को जनपद मथुरा के विकास खंड छाता और नौहझील में 22 निजी उर्वरक विक्रेताओं को एवं विकासखंड मांट एवं राया में 25 निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन कृषकों को यूरिया की आवश्यकता है वह अपना आधार कार्ड, नकल खतौनी, जोत बही लेकर फसल की संतुस्त मात्रा के अनुसार यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद मथुरा में इफको कंपनी की एन.पी.के 12:32:16 की 1323 मेट्रिक टन की रैक 3/8/2025 को जनपद में प्राप्त हो गई है। जिसको सीधे रैक से जनपद के सहकारिता क्षेत्र के बिक्री केंद्रों,इफको ई बाजार, इफको द्वारा संचालित अन्य उर्वरक बिक्री केंद्रों पर आपूर्ति कराया जाएगा। किसान भाई सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं से अपनी फसल की संतुस्त मात्रा के अनुसार आधार कार्ड, नकल खतौनी ,जोत बही लेकर डीएपी प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 4/8/2025 को जनपद में यूरिया 6299 मेट्रिक टन, डीएपी 3447 मेट्रिक टन,एन.पी.के 2470 मैट्रिक टन की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है। मांग के अनुसार कृषक यूरिया, डीएपी आदि उर्वरक कृषक भाइयों को उपलब्ध कराया जाएगा। कृषक अनावश्यक रूप से उर्वरकों का भंडारण न करें। आवश्यकता अनुसार फसल संस्तुति के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर खरीफ फसलों में प्रयोग करें। आगामी फसल हेतु उर्वरक आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। उर्वरक की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। आवेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
