हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार तड़के 4.45 पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 140 पर दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से कुचल गया। शवों की पहचान जेब में रखी बैंक पासबुक से हुई। बताया गया है कि दोनों दोस्त थे। मथुरा में प्राइवेट काम करते थे। शनिवार तड़के अपाचे बाइक से नोएडा से आगरा जा रहे थे। जेब में रखी बैंक पासबुक से पहचान कानपुर के गांव बलुआपुर पोस्ट नाबस्ता निवासी रघुनाथ (30) और शिवली निवासी जसवंत (30) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष रंजना सचान ने शवों को पीएम को भेज दिया है। परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि अन्य जानकारी परिजनों के आने पर होगी। सीओ संजीव राय और थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया है। दोनों युवकों की मौत हो गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
