हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आगरा एक निजी कार्यक्रम से वापस लाैटते समय पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के आवास पर रुके। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकदल के पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल समाज के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं को भी इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई आने का कार्यक्रम नहीं था वह आगरा से लौटते समय आए हैं। अतुल सिसोदिया पार्टी फंड में 2 लाख और बीरपाल मलिक ने 51 हजार रुपये पार्टी में भेंट किए। पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, अतुल सिसोदिया, योगेश नौहवार, डॉ. यशपाल सिंह बघेल, अनूप चौधरी, चेतन मलिक, बाबूलाल, कुंवर चंद्र रावत, चौधरी जगपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
