हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में स्टेट बैंक से रुपए निकालने गई महिला से अज्ञात ने 2 लाख रुपए पार कर दिए। महिला ने जब इसकी शिकायत बैंक कर्मचारियों से की तो बैंक कर्मियों ने महिला को कोई भी जवाब नही दिया। जिसके बाद महिला ने घटना की शिकायत थाने पर की। तहसील छाता के थाना कोसीकला की कस्बा चौकी के कच्ची मंडी स्थित स्टेट बैंक में कस्बे की रहने वाली ललता शर्मा के 2 लाख रुपए अज्ञात लोगों ने पार कर दिए। कुछ देर बाद जब महिला को अपने बैग में पैसे नही मिले तो महिला के होश उड़ गए। इस दौरान महिला ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों एवं तैनात सिक्योरिटी गार्ड से रुपये चोरी होने की जानकारी दी। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने महिला को किसी भी प्रकार का संतुष्टि पूर्वक जवाब नही दिया। बल्कि बैंक से चलता कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से घटना की शिकायत की। बैंक के अंदर से रुपये चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस बैंक पहुंच गयी। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जिसमें महिला के बैग से पैसे निकालता हुआ युवक कैमरे में साफ दिखाई दिया। जो कि बैंक के ही कर्मचारियों से संबंधित था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद बैंक कर्मचारियों ने महिला को रुपए चोरी करने वाले कि फोटो नही दिखाई।दरसअल कच्ची मंडी स्थित स्टेट बैंक में रुपये चोरी और पैसा गबन करने का मामला कई बार सामने आ चुका है। लेकिन स्टेट बैंक के विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से लापरवाह कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही की जाती। पीड़ित महिला ललता शर्मा एवं पति श्यामसुंदर शर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
