• Thu. Feb 26th, 2026

मथुरा के जैत में हाईवे क्रॉस करते समय व्रद्ध की अज्ञात वाहन की मौत

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैत कस्बे के एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मृतक सनसिटी कॉलोनी में माली का कार्य करते थे और हाईवे क्रॉस करते समय यह दुर्घटना हुई। मृतक के पुत्र शाहरुख ने बताया कि उनके पिता आजाद काम से घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जैत क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन भरतिया और जैत कट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को आवश्यक प्रबंध करने चाहिए। थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.