• Sun. Feb 15th, 2026

अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, 7 युवक घायल

ByVijay Singhal

Mar 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के शेरगढ़ रोड पर तेज गति से आती अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे 7 युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार नशे में बताए जा रहे हैं, जिससे यह हादसा हुआ। चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। गोपाल बाग निवासी सूखा कार चालक सुनील के साथ शेरगढ़ से कोसीकलां की ओर आ रहे थे। जैसे ही कार गांव नगरिया दसविसा के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक बाइक में टक्कर मार दी और भागने लगे। इससे चार युवक घायल हो गए। इतना ही नहीं कार सवारों ने ग्रामीणों की पकड़ से बचने के लिए आदर्श कॉलोनी के सामने फिर दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कल्लू, मोहित एवं ओमप्रकाश निवासीगण फालैन घायल हो गए। कार जब नही रुकी तो एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार नशे में थे, जिससे यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.