• Sat. Feb 7th, 2026

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी बेकाबू कार, महिला श्रद्धालु घायल

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित संत प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आश्रम के सामने परिक्रमा मार्ग के फुटपाथ पर लगी रेलिंग के भीतर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत दर्शन के लिए डेरा डाले हुए थे। इसी दौरान रमणरेती चौराहा की ओर से तेज गति से आई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर जा पहुंची। कार गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव बोहापुर निवासी करीब 40 वर्षीय महिला श्रद्धालु नीलम से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं फिरोजपुर निवासी महिला श्रद्धालु कंचन घटना के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं। हादसे के समय मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे, जिनमें कुछ फुटपाथ पर बैठे और कई लेटे हुए थे। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.