• Wed. Feb 18th, 2026

छाता पुलिस और स्वाट टीम ने लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार: 3.35 लाख रुपए बरामद

ByVijay Singhal

Oct 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने एक लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 3.35 लाख रुपए, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह घटना 5 अक्टूबर को हुई थी। आगरा के अछनेरा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह एनएच-19 पर फरीदाबाद-आगरा मार्ग से गुजर रहे थे। छाता कस्बे में शुगर मिल के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हाथापाई की और 3,35,000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। प्रमोद कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। गहन पड़ताल और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भोलाबाबा फैक्ट्री के पास कच्चे रास्ते से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिन्टू उर्फ प्रबल प्रताप (निवासी नंगला अजीता, आगरा), संजय (निवासी बाईपुर, आगरा) और अमित (निवासी आशापुरम कॉलोनी, मथुरा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिन्टू से 1 लाख 35 हजार रुपए, संजय से 1 लाख रुपए, एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अमित के पास से भी 1 लाख रुपये मिले। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पिन्टू के खिलाफ छाता थाने में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.