• Thu. Feb 12th, 2026

सक्रिय राजनीति से दूर होकर यह काम करेंगी उमा भारती, कमलनाथ पर बोली- ‘उनका BJP में आना मतलब विपक्ष की समाप्ति

ByVijay Singhal

Feb 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता उमा भारती इन दिनों वृंदावन प्रवास पर हैं। शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद रविवार को उन्होंने कहा कि अब वे सक्रिय राजनीति से दूर रहकर गंगा-यमुना नदी की स्वच्छता के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि पिछली सरकार में जो कार्य किसी कारणवश उनसे अधूरा रह गए थे, अब वह उसे पूरा करेंगी। गंगा और यमुना नदी के शुद्धिकरण के लिए अगले दो साल वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगीं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने कहा कमलनाथ उनके बड़े भाई हैं। उनसे राजनीतिक संबंध नहीं हैं। अगर वह भाजपा में आते हैं तो यह विपक्ष की समाप्ति के लक्षण हैं। कहा कि वर्तमान राजनीति में कोई भी नेता नरेन्द्र मोदी के कद का नहीं है। कांग्रेस के जो नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, उससे कांग्रेस नेतृत्व की बहुत बड़ी कमी उजागर होती है। विपक्षी अपने गिरेबान में झांकें, जो राम का विरोध करता है उसके कुनबे में कोई नहीं रह जाता। उन्होंने कहा, अयोध्या की तरह ही मथुरा और काशी में भी भव्य मंदिर बनेगा और मुस्लिम पक्ष भी तथ्यों को समझते हुए पूरा सहयोग कर रहा है। अगर, तथाकथित सेकुलर हिंदू नेता अनर्गल बयानबाजी न करें तो मामला सद्भाव पूर्ण ढंग से निपट जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.