हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में दिवाली से पहले वेतन न मिलने से नाराज निजी संस्थान के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे गिरिराज परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाईकर्मी बीते दिनों से वेतन देने की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मियों ने नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में सफाई व्यवस्था के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन की निजी संस्था उज्ज्वल ब्रज को ठेका दे रखा है। परिक्रमा मार्ग में अलग-अलग शिविर कार्यालयों बनाकर दो दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मी नियमित सफाई कार्य कराते हैं। उन्हें 3 माह से वेतन नहीं दिया गया। सफाई कर्मियों ने सचिव अनंत शर्मा का घेराव कर लिया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में संस्थान के मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यालय पर नशेबाजी की शिकायत को लेकर मामला हुआ है। सफाई कर्मियों के मेट बदलने की प्रक्रिया चल रही है। वेतन न मिलने का आरोप निराधार है। सफाई कर्मियों ने उन्हें चोर बोलकर अपमान किया है। इस दौरान अखिलेश शर्मा, कालू, मनोज, श्रीकांत, संजय, अमित, सौरभ, सागर, मांगे, गौरव, राजू, राहुल, संतोष, वीरेश आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
