• Thu. Mar 5th, 2026

सनातन होली मिलन समारोह में मुख्य मुद्दा रहेगा यूजीसी काला कानून

ByVijay Singhal

Mar 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में गोधूलीपुरम  स्थित श्री हरिदास धाम में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन होली मिलन समारोह तथा यूजीसी काला कानून का विरोध विशेष मुद्दा रहेगा।
इस अवसर पर पंडित चंद्र लाल शर्मा एवं धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि यूजीसी कानून  सवर्णों के लिए काला धब्बा साबित होगा। अपने बालकों एवं अपने भविष्य के लिए इस कार्यक्रम में सभी सनातनी अवश्य भाग ले।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी एवं आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि इस बार सनातन होली मिलन समारोह विशेष रूप से यूजीसी काला कानून के विरोध में मनाया जाएगा। विशेष वक्ता अलंकार अग्निहोत्री अनिल मिश्रा अध्यक्षता पूज्य स्वामी आनंद स्वरूप महाराज की होगी मुख्य अतिथि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत आदि को आमंत्रित किया गया है।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं जितेंद्र राणा ने कहा के अभी तक जितनी भी सरकार चली हैं सवर्णों द्वारा बनाई गई है यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो यह सरकार भी नहीं चल पाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म रक्षा संघ के सौरभ गौड़ एवं गरीब एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन ने  कहा कि 7 मार्च को कृष्ण साधक ट्रस्ट गुरुकुल रोड वृंदावन में 1:00 बजे से 3:00 बजे तक सभा का आयोजन किया जाएगा सभी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है जिसमें तीर्थ पुरोहित पंडा सभा, अग्रवाल सभा, व्यापार मंडल, वार्ष्णेय सभा, कायस्थ सभा, खंडेलवाल सभा, जाट सभा, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, हनुमत आराधना मंडल, क्षत्रीय सभा , ब्राह्मण महासभा सर्व ब्राह्मण महासभा, सारस्वत सभा, अखिल भारतवर्षीय महासभा, परशुराम शोभा यात्रा समिति, हिंदू महासभा, मैथिल सभा, गौ रक्षा दल, गौतम सभा, परशुराम महिला संगठन,वामन महोत्सव समिति, रामलीला सभा वृंदावन सहित सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी विमल चैतन्य, मीडिया प्रभारी नीरज गौड़, महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण बृजवासी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी अतिथियों का सत्कार एवं वक्तव्य के बाद रंगारंग कार्यक्रम और फूलों की होली विशेष रूप से रहेगी।  महंत जानकी शरण,अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.