• Mon. Feb 9th, 2026

छटीकरा में 2 युवकों ने हेड कांस्टेबल से की मारपीट

ByVijay Singhal

Jan 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा में  वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे फरीदाबाद के दो युवकों को पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई जैंत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है। फरीदाबाद निवासी विशाल बघेल और राजकुमार वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। छटीकरा चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए वहां तैनात हेड कांस्टेबल नागेश यादव और पीआरडी जवान नारायण सिंह ने यातायात सुचारू रखने के लिए उन्हें रूट डायवर्जन का पालन करने को कहा। पुलिस के निर्देश देते ही दोनों युवक आपा खो बैठे और हेड कांस्टेबल से उलझ गए। बहसबाजी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। युवकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बीच सड़क पर अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित हेड कांस्टेबल नागेश यादव ने थाना जैंत में तहरीर दी। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को छटीकरा स्थित एडवेंचर क्लब के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.