हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के नगला चंद्रभान के समीप बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कार में एक अन्य गाड़ी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पास के गहरे नाले में जा गिरीं। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई और चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले में गिरी इको गाड़ी में दो लोग सवार थे। गाड़ी पूरी तरह से पानी में डूबने लगी थी, ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर खिड़की का शीशा तोड़ा और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों लोगों ने शराब पी रखी थी। गाड़ियों के नाले में गिरने से शोरगुल मच गया और घटना का वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि थाना हाईवे पुलिस लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग ही बचाव कार्य में जुटे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में जनहानि होने से टल गई है। गाड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में देर रात तक सनसनी बनी रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
