हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के नौहझील-राया मार्ग पर गांव परसोतीगढ़ी के समीप तेज गति से ओवरटेक करते समय दो ट्रैक्टर-ट्राॅली कार को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गईं। एक ट्रॉली पलट गई। कार सवार दंपती सुरक्षित हैं। टैंटीगांव की ओर से सुरीर स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट भरने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्राॅली तेज रफ्तार में जा रहे थे। गांव परसोतीगढ़ी के समीप पीछे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति से आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने सुरीर की ओर से आ रही कार में टक्कर मारते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली आपस में भिड़ गईं। कार सहित तीनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। एक ट्रैक्टर की ट्राॅली पलट गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व दोनों ट्रैक्टर ट्राॅली को जेसीबी की मदद बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया है। कार सवार राजस्थान निवासी कैलाश हैं, वे कार से भगत नगरिया अपनी ससुराल आए थे, जहां से अपनी पत्नी के साथ लौटकर जा रहे थे।
7455095736
