• Fri. Feb 20th, 2026

सोने की ईंट सस्ते में बेचने के आरोप में दो टटलु गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने धोखाधडी कर एक व्यक्ति को परिचित बताते हुए खुदाई में मिली सोने की ईट बेचने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में वांछित दो टटलुओं को रविवार रात मालगोदाम रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, पीली धातु का टुकड़ा व प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करते हुए जान पहचान का बताते हुए कहा कि वह राहुल शर्मा बोल रहा है। आरोप है कि शातिर ने उससे कहा कि जेसीबी से खुदाई करते समय सोने की ईंट मिली है। आप चाहो तो ले लो, उसे आधे दाम में बेच दूंगा। लालच में आकर उसकी बातों में फंस गया। शातिर ने उसे 12 अगस्त को जयगुरुदेव मन्दिर के पास बुलाकर पीतल की ईंट को सोने की बताते हुए दे दी। इसके एवज में छह लाख रुपये ले लिये। ईंट की जांच कराई तो वह पीतल की निकली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गयी। तभी रविवार रात उप निरीक्षक मोनू कुमार, चन्द्रवीर सिंह पुलिस टीम के साथ माल गोदाम रोड से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर उसी व्यक्ति को पुन: सोने की ईट का लालच देते हुए माल गोदाम रोड पर बुलाया था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े आरोपियों ने अपने नाम थलेश निवासी भिडूकी, हसनपुर,पलवल, हरियाणा व मोहम्मद अशगर निवासी भंडारा, जुरैडा, डीग, राजस्थान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक ईंट पीली धातु के दो टुकड़े, दो तमंचा,कारतूस व घटना में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद कर चालान कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.