• Thu. Feb 12th, 2026

छाता में 35 लाख की अवैध शराब सहितदो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से राजस्थान सप्लाई करने जा रहे थे आरोपी

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के थाना कोसीकला की पुलिस चौकी कोटवन पुलिस ने चेकिंग के दौरान पंजाब मार्का की अवैध शराब को पकड़ा है। राजस्थान में तस्करी के लिए ले जाते वक्त ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान लक्ष्मण भारती एवं महेंद्र निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों तस्करों से पूछताछ में पता चला कि वह शराब को चंडीगढ़ से राजस्थान बाड़मेर ले जा रहे थे। ट्रक के अंदर 250 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की लागत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़ी गई अवैध शराब को जब्त कर गिरफ्तार हुए शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक में बरामद शराब अलग अलग ब्रांड की है। जिसे फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक से तलाशी के दौरान फर्जी बिल्टी, दो फर्जी नम्बर प्लेट, फर्जी आर सी, बरामद की है। थाना कोसीकला की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों में हलचल मच गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.