• Tue. Feb 10th, 2026

17 किलो गांजा समेत दो तस्कर दबोचे

ByVijay Singhal

Nov 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के शेरगढ़ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से 17.400 किग्रा गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज मनोज भाटी ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस और एसओजी को लगातार शेरगढ़ क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। शेरगढ़ पुलिस, आर्मी इंटेलिजेंस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लांगुरिया निवासी सेही, जगदीश निवासी नीमगांव थाना गोवर्धन को गांजे सहित गिरफ्तार किया गया है। यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था। शेरगढ़ और आसपास के इलाके में इसे खपाया जाना था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.